ePaper

दीपिका ने किया खुलासा- ''रितिक के साथ काम करने को कोई प्रस्‍ताव नहीं मिला''

Updated at : 08 Aug 2015 11:20 AM (IST)
विज्ञापन
दीपिका ने किया खुलासा- ''रितिक के साथ काम करने को कोई प्रस्‍ताव नहीं मिला''

मुंबई : बॉलीवड अभिनेता दीपिका पाडुकोण ने इस बात से इंकार किया है कि उन्हें यशराज फिल्म्स की ओर से रितिक रोशन के साथ एक फिल्म में काम करने का प्रस्ताव मिला था. हाल ही में ऐसी खबरें आ रही थी कि दोनों एकसाथ एक ही फिल्‍म में नजर आनेवाले हैं. अटकलें लगाई जा रही […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवड अभिनेता दीपिका पाडुकोण ने इस बात से इंकार किया है कि उन्हें यशराज फिल्म्स की ओर से रितिक रोशन के साथ एक फिल्म में काम करने का प्रस्ताव मिला था. हाल ही में ऐसी खबरें आ रही थी कि दोनों एकसाथ एक ही फिल्‍म में नजर आनेवाले हैं.

अटकलें लगाई जा रही थी कि यशराज फिल्म्स की नई फिल्म में रीतिक और दीपिका होंगे. फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य करने वाले हैं. उसके बाद खबर आयी थी कि उसने फिल्म करने से मना कर दिया लेकिन दीपिका ने ऐसी सभी खबरों को सिरे से नकार दिया है.

दीपिका ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं को बताया,’ मुझे यशराज फिल्म्स की ओर से किसी फिल्म का प्रस्ताव नहीं मिला था. मैंने रिपोर्ट पढी है कि मैंने फिल्म करने से मना कर दिया. मैं नहीं समझ पा रही हूं कि जब मुझे फिल्म का प्रस्ताव ही नहीं मिला तो मैं उसे मना कैसे कर सकती हूं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola