''बजंरगी भाईजान'' ने किया 300 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Aug 2015 1:05 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करते हुए 300 करोड़ रूपये का आंकड़ा पार कर लिया है. रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में करीना कपूर खान, नवाजुद्दीन सिद्दिकी और हर्षाली मल्‍होत्रा ने मुख्‍य भूमिका निभाई है. फिल्‍म 17 जुलाई को रिलीज हुई थी. रिलीज […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करते हुए 300 करोड़ रूपये का आंकड़ा पार कर लिया है. रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में करीना कपूर खान, नवाजुद्दीन सिद्दिकी और हर्षाली मल्‍होत्रा ने मुख्‍य भूमिका निभाई है.

फिल्‍म 17 जुलाई को रिलीज हुई थी. रिलीज के बाद से ही फिल्‍म ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं. फिल्‍म को दर्शकों ने खासा पसंद किया है. फिल्म ने मात्र 20 दिनों में 300 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है. कबीर खान ने भी अपने ट्विटर एंकाउट पर इस बात की जानकारी दी है.

https://twitter.com/kabirkhankk/status/629170274911399937

फिल्‍म में सलमान ने पवन नामक एक युवक का किरदार निभाया है. पवन, मुन्‍नी नामक एक गूंगी बच्‍ची को पाकिस्‍तान पहुंचाने जाता है जो भारत खो गई है. फिल्‍म में कई भावनात्‍मक दृश्‍यों को भी दिखाया गया है जो दर्शकों की आंखों में आसूं लाने में कामयाब साबित हुई है.

फिल्‍म ने हाल ही आमिर खान की फिल्‍म ‘धूम 3’ का रिकॉर्ड तोड डाला है. ‘बजरंगी भाईजान’ इस साल सबसे ज्‍यादा कमाई करनेवाली फिल्‍म बन गई है. सलमान अब जल्‍द ही फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ से धमाकेदार इंट्री करनेवाले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola