ePaper

सलमान ने गाया ''हीरो'' का टाईटल ट्रैक, वीडियो

Updated at : 06 Aug 2015 9:20 AM (IST)
विज्ञापन
सलमान ने गाया ''हीरो'' का टाईटल ट्रैक, वीडियो

मुम्बई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपनी आगामी प्रोडक्शन फिल्म ‘हीरो’ के टाईटल सॉन्‍ग के लिए अपनी आवाज दी है. इस फिल्म से आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी बॉलीवुड में कदम रख रही हैं. सलमान ने अपने प्रशंसकों के लिए ट्वीटर पर क्लिप की लिंक डाली […]

विज्ञापन

मुम्बई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपनी आगामी प्रोडक्शन फिल्म ‘हीरो’ के टाईटल सॉन्‍ग के लिए अपनी आवाज दी है. इस फिल्म से आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी बॉलीवुड में कदम रख रही हैं.

सलमान ने अपने प्रशंसकों के लिए ट्वीटर पर क्लिप की लिंक डाली है जिसमें वह फिल्म के शीर्षक गीत ‘मैं हूं हीरो तेरा’ की रिकार्डिंग करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने 23 सेकंड के वीडियो के लिंक ट्विटर पर डाले हैं जिसमें वह गाना रिकार्ड करते दिख रहे हैं.

फिलहाल सलमान की 17 जुलाई को रिलीज फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ बॉक्‍स ऑफिस पर खासा धमाल मचा रही है. फिल्‍म जल्‍द ही 300 करोड़ के क्‍लब में शामिल होनेवाली है. फिल्‍म इस साल अब तक की सबसे ज्‍यादा कमाई करनेवाली फिल्‍म बन गई है. फिल्‍म में सलमान के अलावा करीना कपूर खान, नवाजुद्दीन सिद्दिकी और हर्षाली मल्‍होत्रा मुख्‍य भूमिका में हैं.

इससे पहले सलमान फिल्‍म ‘किक’ में गा चुके हैं. दर्शकों ने इस गाने को खासा पसंद किया था. सलमान जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में नजर आयेंगे. इस फिल्‍म में सोनम कपूर और अनुपम खेर भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola