ePaper

डॉ. कलाम का नाम गलत लिखने पर अनुष्‍का ने मानी गलती, देखें वीडियो

Updated at : 30 Jul 2015 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
डॉ. कलाम का नाम गलत लिखने पर अनुष्‍का ने मानी गलती, देखें वीडियो

मुंबई : अपने ट्वीट में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का नाम गलत लिख देने के कारण विवादों में फंसी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए इसे अनजाने में हुई गलती बताया है. उन्होंने आग्रह किया कि उनके आशय और भावनाओं को गलत तरीके से नहीं लिया जाना चाहिए. अब्दुल कलाम […]

विज्ञापन

मुंबई : अपने ट्वीट में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का नाम गलत लिख देने के कारण विवादों में फंसी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए इसे अनजाने में हुई गलती बताया है. उन्होंने आग्रह किया कि उनके आशय और भावनाओं को गलत तरीके से नहीं लिया जाना चाहिए.

अब्दुल कलाम के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए अनुष्का ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर मिसाइल मैन का नाम गलत लिख दिया था. पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम का निधन सोमवार को हो गया था.

अनुष्‍का ने ‘एपीजे’ को ‘एबीजे’ लिख दिया था और कलाम के बाद ‘आजाद’ भी जोड दिया था. अनुष्‍का के फैंस ने कई बार उन्‍हें ट्वीट कर लिखा था कि वे अपने ट्वीट को चेक कर लें और सही कर लें. इसके बाद अनुष्‍का ने डॉक्‍टर कलाम के नाम को ठीक कर दोबारा ट्वीट किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola