ePaper

नयी पीढ़ी को प्रेरित करेगी ''आई एम कलाम'' : निर्देशक

Updated at : 28 Jul 2015 5:06 PM (IST)
विज्ञापन
नयी पीढ़ी को प्रेरित करेगी ''आई एम कलाम'' : निर्देशक

कोलकाता : हिंदी फिल्म निर्माता नीला माधब पांडा ने कहा कि वह इस बात को लेकर गौरवांवित हैं कि ‘आई एम कलाम’ के माध्यम से वह युवा पीढी तक एपीजे अब्दुल कलाम के संदेश को पहुंचाने में सफल रहे. यह फिल्म 2011 में आयी थी. यह फिल्म एक 10 वर्ष के बाल मजदूर पर आधारित […]

विज्ञापन

कोलकाता : हिंदी फिल्म निर्माता नीला माधब पांडा ने कहा कि वह इस बात को लेकर गौरवांवित हैं कि ‘आई एम कलाम’ के माध्यम से वह युवा पीढी तक एपीजे अब्दुल कलाम के संदेश को पहुंचाने में सफल रहे. यह फिल्म 2011 में आयी थी.

यह फिल्म एक 10 वर्ष के बाल मजदूर पर आधारित है. वह कलाम के एक भाषण से प्रेरणा लेता है और उसकी पूरी जिंदगी बदल जाती है. इस फिल्म को खूब वाहवाही मिली और सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का राष्ट्रीय पुरस्कार भी.

पांडा ने बताया,’ मैं एक फिल्म के जरिये उनके संदेश को साझा कर गौरवांवित महसूस कर रहा हूं. वह देश के हर बच्चे तक अपने संदेश के साथ पहुंचना चाहते थे जो केवल ‘ज्ञान’ नहीं था. उनका मानना था कि हर समस्या का हल है.’

निर्देशक ने आशा जताई कि फिल्म आने वाले वर्षों में भी बच्चों को प्रेरित करती रहेगी. उन्होंने कहा ‘उनके जैसे नायक कभी नहीं मरते.’ पांडा ने कहा ‘सादगी उनकी सबसे बडी चीज थी. उनकी विनम्रता और सरलता हमारे लिए सीख है.’

उन्होंने साथ ही कहा कि उनके फिल्म के ‘छोटू’ जैसे बच्चों को कलाम जैसे नायक की जरुरत है. निर्देशक ने कहा कि वह कलाम के जीवन और काल पर एक और फीचर फिल्म बनाना चाहेंगे जिनका कल निधन हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola