तीसरे दिन नहीं बढ़ा ‘डकैत’ का कारोबार, ‘धुरंधर 2’ के चलते कमाई में आई गिरावट

Updated:
विज्ञापन

डकैत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Dacoit Box Office Collection Day 3: अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की नई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘डकैत’ सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए हुए है. फिल्म की कहानी और शानदार एक्शन को दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है. जानिए फिल्म के पहले वीकेंड का पूरा हाल

विज्ञापन

Dacoit Box Office Collection Day 3: फिल्म ‘डकैत’ ने सिनेमाघरों में अपने तीन दिन पूरे कर लिए हैं. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को फिल्म ने भारत में 6.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो शनिवार यानी दूसरे दिन के मुकाबले थोड़ा कम है. वहीं अब तक का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 19.80 करोड़ रुपये हो गया है. हालांकि, इस फिल्म को रणबीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ से जोरदार टक्कर मिल रही है, जिसकी वजह से दर्शकों की भीड़ दो हिस्सों में बंट गई है और ‘डकैत’ की कमाई पर इसका साफ असर देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म को भारत के साथ-साथ विदेशों में भी पसंद किया जा रहा है. ‘डकैत’ ने विदेश में तीसरे दिन 2.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. जबकि इसकी ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 11.65 करोड़ रुपये हुआ है और दुनिया भर में कुल कमाई 34.77 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट

‘डकैत’ एक ऐसी फिल्म है जिसमें एक्शन के साथ-साथ इमोशन भी भरपूर है. फिल्म की कहानी दो पुराने प्रेमियों के बारे में है जो किसी वजह से अलग हो गए थे. फिल्म में अदिवी शेष एक अपराधी के किरदार में हैं, जो अपने साथ हुए धोखे का बदला लेना चाहते हैं. वहीं मृणाल ठाकुर उनकी पुरानी साथी बनी हैं. हालात कुछ ऐसे बनते हैं कि इन दोनों को दोबारा साथ आना पड़ता है और ये मिलकर कई बड़ी चोरियों को अंजाम देते हैं. इस सफर में उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है. फिल्म में मुख्य कलाकारों के अलावा प्रकाश राज, अनुराग कश्यप और अतुल कुलकर्णी जैसे बड़े नाम भी नजर आ रहे हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से फिल्म में जान फूंक दी है.

यह भी पढ़ें: नहीं थम रहा ‘धुरंधर 2’ का तूफान, 25वें दिन फिर बढ़ा कलेक्शन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola