ePaper

बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह ने दी अजय को ''दृश्‍यम'' के लिए शुभकामनायें

Updated at : 27 Jul 2015 4:05 PM (IST)
विज्ञापन
बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह ने दी अजय को ''दृश्‍यम'' के लिए शुभकामनायें

बीजेपी के अध्‍यक्ष अमित शाह ने बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन को उनकी आगामी फिल्‍म ‘दृश्‍यम’ के लिए शुभकामनायें दी है. अजय ने रविवार को शाह से मुलाकात की थी. फिल्‍म एक पारिवारिक कहानी पर आधारित है. फिल्‍म में अजय गंभीर भूमिका में दिखाई देंगे. अजय इस फिल्‍म में अपने किरदार को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. […]

विज्ञापन

बीजेपी के अध्‍यक्ष अमित शाह ने बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन को उनकी आगामी फिल्‍म ‘दृश्‍यम’ के लिए शुभकामनायें दी है. अजय ने रविवार को शाह से मुलाकात की थी. फिल्‍म एक पारिवारिक कहानी पर आधारित है. फिल्‍म में अजय गंभीर भूमिका में दिखाई देंगे.

अजय इस फिल्‍म में अपने किरदार को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. फिल्‍म में तब्‍बू और श्रिया शरन भी मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. फिल्‍म में तब्‍बू ने एक महिला पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है. शाह ने एक तस्‍वीर शेयर करते हुए अपने ट्विटर वॉल पर लिखा,’ अभिनेता अजय देवगन से आज मिला. उनकी आगामी फिल्‍म ‘दृश्‍यम’ के लिए ढेर सारी शुभकामनायें.’

इसके बाद अजय ने अमित शाह का धन्यवाद करते हुए लिखा,’ आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्‍यवाद. आपके साथ आज अच्‍छी मुलाकात रही.’ फिल्‍म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्‍तक देगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola