ePaper

रितिक ने की फ्रिडा पिंटो की ''DESERT DANCER'' की तारीफ

Updated at : 27 Jul 2015 1:59 PM (IST)
विज्ञापन
रितिक ने की फ्रिडा पिंटो की ''DESERT DANCER'' की तारीफ

मुंबई : बॉलीवुड के सुपरहीरो रितिक रोशन ने अभिनेत्री फ्रिडा पिंटो की फिल्म ‘डेजर्ट डांसर’ में उनके अभिनय की तारीफ की है. इस बायोपिक के निर्देशक रिचर्ड रेमंड हैं. ‘कृष 3’ के 41 वर्षीय रितिक इस फिल्म में फ्रिडा के नृत्य कौशल से अभिभूत हैं. ईरान के खुद से नृत्य सीखने वाले एक नर्तक अफशिन […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड के सुपरहीरो रितिक रोशन ने अभिनेत्री फ्रिडा पिंटो की फिल्म ‘डेजर्ट डांसर’ में उनके अभिनय की तारीफ की है. इस बायोपिक के निर्देशक रिचर्ड रेमंड हैं. ‘कृष 3’ के 41 वर्षीय रितिक इस फिल्म में फ्रिडा के नृत्य कौशल से अभिभूत हैं.

ईरान के खुद से नृत्य सीखने वाले एक नर्तक अफशिन गफ्फारियन की जिंदगी पर आधारित यह फिल्म उनकी निजी जिंदगी को दिखाती है जिन्होंने देशभर में नृत्य पर प्रतिबंध होने के बावजूद जानपर खेलकर अपने नर्तक बनने के सपने को पूरा किया. फ्रिडा ने इस फिल्म में इलाहेह का किरदार अदा किया है जो अफशिन व अन्य लोगों के साथ एक गुप्त डांस कंपनी बनाने के लिए जुडती हैं.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘क्या किसी ने ‘डेजर्ट डांसर’ देखी है? पूर्णतया जोश से भरी फिल्म. मैंने अब तक इतनी अतुल्य फिल्म नहीं देखी है. फिल्म में बहुत ही बेहतरीन अभिनेता हैं. फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं.’

उन्होंने आगे लिखा,’ और सच में फ्रिडा पिंटो ने कितना अद्भुत काम किया है. मैंने कभी भी किसी को इस तरह नृत्य करते हुए नहीं देखा. मैं उन्हें शुभकामना देना चाहता था लेकिन उन्होंने मेरा फोन नहीं उठाया. संभवत: बाद में उनसे बात हो जाए.’ ‘डेजर्ट डांसर’ में रीस रिची, नाजनिन बोनियादी, टॉम क्यूलेन, मरामा कोरलेट ने भी अभिनय किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola