ePaper

अमिताभ बच्चन ने की ''अहल्या'' की तारीफ, कहा- ''उत्कृष्ट...''

Updated at : 24 Jul 2015 11:15 AM (IST)
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन ने की ''अहल्या'' की तारीफ, कहा- ''उत्कृष्ट...''

मुंबई : मेगास्टार अमिताभ बच्चन को ‘कहानी’ फेम निर्देशक सुजॉय घोष की लघु फिल्म ‘अहल्या’ बहुत पसंद आयी है. फिल्म में सौमित्र चटर्जी और राधिका आप्टे ने अभिनय किया है. यह फिल्‍म दर्शकों को बांध रखन में कामयाब सिद्ध हुई है. कोलकाता की पृष्ठभूमि में बनी 14 मिनट नौ सेकेंड लंबी थ्रिलर फिल्म हिन्दू पुराणों […]

विज्ञापन

मुंबई : मेगास्टार अमिताभ बच्चन को ‘कहानी’ फेम निर्देशक सुजॉय घोष की लघु फिल्म ‘अहल्या’ बहुत पसंद आयी है. फिल्म में सौमित्र चटर्जी और राधिका आप्टे ने अभिनय किया है. यह फिल्‍म दर्शकों को बांध रखन में कामयाब सिद्ध हुई है.

कोलकाता की पृष्ठभूमि में बनी 14 मिनट नौ सेकेंड लंबी थ्रिलर फिल्म हिन्दू पुराणों के एक किरदार अहिल्या पर आधारित है. फिल्म के लिंक के साथ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा है, ‘ लघु फिल्मों का जादू… सुजॉय घोष… उत्कृष्ट.’

इससे खुश होकर घोष ने जवाब दिया है, ‘वाह. आपको बहुत प्यार सर.’ घोष और अमिताभ ‘अलादीन’ में साथ काम चुके हैं. दोनों ने ‘कहानी’ के एक गीत ‘एकला चलो रे’ भी साथ ही फिल्माया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola