बिग बी के बाद अब गोविंदा का भी होगा यूपी में फार्म हाउस

Updated at : 24 Jul 2015 10:00 AM (IST)
विज्ञापन
बिग बी के बाद अब गोविंदा का भी होगा यूपी में फार्म हाउस

लखनउ : सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बाद अब मशहूर बालीवुड अभिनेता गोविंदा भी राजधानी के बाहरी छोर पर मोहनलालगंज इलाके में अपना फार्म हाउस बनाने की तैयारी में हैं. राजधानी से लगे काकोरी क्षेत्र में महानायक अमिताभ बच्चन का भी एक फार्म हाउस है. सूत्रों के अनुसार, गोविंदा मोहनलालगंज के रानीखेडा गांव में […]

विज्ञापन

लखनउ : सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बाद अब मशहूर बालीवुड अभिनेता गोविंदा भी राजधानी के बाहरी छोर पर मोहनलालगंज इलाके में अपना फार्म हाउस बनाने की तैयारी में हैं. राजधानी से लगे काकोरी क्षेत्र में महानायक अमिताभ बच्चन का भी एक फार्म हाउस है.

सूत्रों के अनुसार, गोविंदा मोहनलालगंज के रानीखेडा गांव में 30 बीघे का एक फार्म हाउस देखा है. यह जमीन पहले मुंबई के तस्कर हाजी मस्तान की थी, जिसने इसे अब्दुल्ला नाम के व्यक्ति को सौंप दी है, जो मुर्गी पालन का काम करता है.

गोविंदा के लिए जमीन खरीदने वाले स्थानीय मध्यस्थ ने इस संबंध में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ संपर्क किया है और संभव है कि एक दो दिन में रजिस्टरी भी हो जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola