ePaper

आर बाल्की की आगामी फिल्म में ''मेहमान भूमिका'' में नजर आयेंगे अमिताभ बच्‍चन

Updated at : 20 Jul 2015 5:06 PM (IST)
विज्ञापन
आर बाल्की की आगामी फिल्म में ''मेहमान भूमिका'' में नजर आयेंगे अमिताभ बच्‍चन

नयी दिल्ली : फिल्मकार आर बाल्की ने खुलासा किया है कि मेगास्टार अमिताभ बच्चन उनकी आगामी फिल्‍म में मेहमान भूमिका में नजर आयेंगे. फिल्‍म में अर्जुन कपूर और करीना कपूर भी मुख्य भूमिका में होंगे. फिलहाल फिलम का शीर्षक अभी तय नहीं हुआ है. अर्जुन कपूर ‘बजरंगी भाईजान’ फिल्म की अभिनेत्री करीना कपूर के साथ […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : फिल्मकार आर बाल्की ने खुलासा किया है कि मेगास्टार अमिताभ बच्चन उनकी आगामी फिल्‍म में मेहमान भूमिका में नजर आयेंगे. फिल्‍म में अर्जुन कपूर और करीना कपूर भी मुख्य भूमिका में होंगे. फिलहाल फिलम का शीर्षक अभी तय नहीं हुआ है.

अर्जुन कपूर ‘बजरंगी भाईजान’ फिल्म की अभिनेत्री करीना कपूर के साथ पहली बार इस फिल्म में नजर आयेंगे. बाल्की ने कहा,’ मैं करीना और अर्जुन के साथ शीघ्र ही अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरु करुंगा. उसमें बच्चन भी हैं वह फिल्म में मेहमान भूमिका कर रहे हैं. उनकी भूमिका के बगैर फिल्म संभव नहीं होगी.’

बच्चन के बहुत बडे प्रशंसक निर्देशक उनके साथ ‘चीनी कम’, ‘पा’ उनकी नवीनतम फिल्म ‘शमिताभ’ सारी फिल्मों में काम कर चुके हैं. वैसे ‘शमिताभ’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रंग नहीं जमा पायी थी. फिल्‍म में अमिताभ बच्‍चन के अलावा धनुष और अक्षरा हासन मुख्‍य भूमिकाओं में थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola