क्‍यों सलमान की मौजूदगी से दबाव महसूस कर रहे हैं निखिल आडवाणी?

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jul 2015 2:50 PM

विज्ञापन

मुंबई : आगामी फिल्म ‘हीरो’ लेकर आ रहे निर्देशक निखिल आडवाणी का कहना है कि फिल्म में सुपरस्टार की मौजूदगी से निदेशक पर दबाव रहता है. इस फिल्म के सह निर्माता सलमान खान हैं. निखिल ने पहले सलमान का निर्देशन ‘सलाम-ए-इश्क’ में किया था लेकिन वह दोबारा उनका निर्देशन करने को लेकर उत्साहित नहीं हैं. […]

विज्ञापन

मुंबई : आगामी फिल्म ‘हीरो’ लेकर आ रहे निर्देशक निखिल आडवाणी का कहना है कि फिल्म में सुपरस्टार की मौजूदगी से निदेशक पर दबाव रहता है. इस फिल्म के सह निर्माता सलमान खान हैं. निखिल ने पहले सलमान का निर्देशन ‘सलाम-ए-इश्क’ में किया था लेकिन वह दोबारा उनका निर्देशन करने को लेकर उत्साहित नहीं हैं.

निखिल ने कहा, ‘बाहुबली’ (एसएस राजामौली की नई रिलीज फिल्म है, जिसके एक हफ्ते में 200 करोड से ज्यादा कमाने की खबर है) के बाद सलमान हैं जिसने काफी अच्छा किया है. वह अब 500 करोड रुपये की फिल्म चाहते हैं. मैं इतना दबाव नहीं चाहता.’

उन्होंने कहा, ‘मैंने अपनी प्रॉड्क्शन कंपनी की शुरुआत ‘डी डे’ से की थी और और मैं ‘हीरो’, ‘कट्टी बट्टी’ और ‘एयरलिफ्ट’ का सह निर्माता हूं जिसमें अक्षय कुमार थे. मैं अच्छी आसान फिल्में बनाना चाहता हूं.’

निर्देशक ने कहा,’ मैंने सलमान के साथ एक फिल्म में काम किया है. मैंने शाहरुख, ऋषि कपूर, रितिक, अक्षय कुमार के साथ काम किया है. अगर नखरे नहीं होते तो आप उनकी फिल्में देखने नहीं जाते. वे स्टार हैं इसलिए उनमें नखरे हैं और यह खेल का हिस्सा है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola