ePaper

क्‍या रात के 12 बजे से पहले प्रियंका खत्‍म कर देंगी ''बाजीराव मस्‍तानी'' की शूटिंग!

Updated at : 17 Jul 2015 1:05 PM (IST)
विज्ञापन
क्‍या रात के 12 बजे से पहले प्रियंका खत्‍म कर देंगी ''बाजीराव मस्‍तानी'' की शूटिंग!

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ की शूटिंग में खासा व्‍यस्‍त हैं. लेकिन वो आज रात 12 बजे से यानि अपना बर्थडे शुरू होने से पहले फिल्‍म की शूटिंग खत्‍म कर सकती हैं. संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही इस फिल्‍म में प्रियंका के अलावा दीपिका पादुकोण और रणवीर […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ की शूटिंग में खासा व्‍यस्‍त हैं. लेकिन वो आज रात 12 बजे से यानि अपना बर्थडे शुरू होने से पहले फिल्‍म की शूटिंग खत्‍म कर सकती हैं. संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही इस फिल्‍म में प्रियंका के अलावा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी मुख्‍य भूमिकाओं में हैं.

18 जुलाई यानी कल प्रियंका का बर्थडे है और वो हर साल अपने परिवारवालों के साथ अपना बर्थडे मनाती है इ‍सलिए रात को 12 बजे से पहले वो शूटिंग खत्‍म कर देंगी. फिलहाल प्रियंका ‘बाजीराव मस्‍तानी’ के लिए रणवीर सिंह के साथ एक गाने की शूटिंग कर रहे हैं.

खबरों के अनुसार प्रियंका इस साल भी अपना बर्थडे अपने परिवारवालों के साथ मना सकती हैं. प्रियंका ने हाल ही में आगामी फिल्‍म ‘गंगाजल 2’ की शूटिंग खत्‍म की है. प्रकाश झा के निर्देशन में बन रही इस फिल्‍म में प्रियंका एक महिला पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखाई देंगी.

प्रियंका ने फिल्‍म ‘द हीरो’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी. इसके बाद फिल्‍म ‘अंदाज’ में उनके नकारात्‍मक किरदार को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. इसके बाद प्रियंका ने अपनी कई फिल्‍मों से दर्शकों के दिलों में राज किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola