विख्यात संगीत निर्देशक एम. एस. विश्वनाथन का निधन, वीडियो

चेन्नई : जाने-माने संगीतकार एम. एस. विश्वनाथन का आज सुबह 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने लगभग 1000 से ज्यादा फिल्मों में संगीत दिया है. उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे विश्वनाथन का यहां एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था. उनके चार बेटे और तीन बेटियां हैं. उनके पारिवारिक सूत्रों […]
चेन्नई : जाने-माने संगीतकार एम. एस. विश्वनाथन का आज सुबह 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने लगभग 1000 से ज्यादा फिल्मों में संगीत दिया है. उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे विश्वनाथन का यहां एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था. उनके चार बेटे और तीन बेटियां हैं.
उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा. उन्होंने लगभग हर दक्षिण भारतीय भाषा की फिल्म में संगीत दिया था और कई फिल्मों में अभिनय भी किया था. उनका जन्म केरल के पलक्कड में हुआ था.
शुरुआत में वे अपने सहयोगी राममूर्ति के साथ संगीत देते थे बाद में दोनों की राहें जुदा हो गई थीं. तमिल सिनेमा की नामचीन हस्तियों ने विश्वनाथ की मृत्यु को फिल्म जगत के लिए एक बडी क्षति बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










