शाहरुख की फिल्म का टीजर देखें बिना ही सलमान ने कहा- ''शानदार...''

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान की बढ़ती नजदीकियां किसी से छुपी नहीं है. हाल ही में सलमान ने शाहरुख की आगामी फिल्म ‘फैन’ की टीजर को शानदार कहा है. हैरानी वाली बात यह है कि सलमान ने यह टीजर देखा ही नहीं है. ‘फैन’ में शाहरुख डबल रोल में दिखाई देंगे. सलमान से […]
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान की बढ़ती नजदीकियां किसी से छुपी नहीं है. हाल ही में सलमान ने शाहरुख की आगामी फिल्म ‘फैन’ की टीजर को शानदार कहा है. हैरानी वाली बात यह है कि सलमान ने यह टीजर देखा ही नहीं है. ‘फैन’ में शाहरुख डबल रोल में दिखाई देंगे.
सलमान से जब यह पूछा गया कि क्या उन्होंने ‘फैन’ का टीजर देखा तो इस बात का जवाब देते हुए सलमान ने कहा कि उन्होंने इस टीजर को देखा तो नहीं हैं लेकिन उन्हें पता है कि ये टीजर बेहद शानदार होगा और फिल्म की कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आयेगी.
इससे पहले शाहरुख ने सलमान की आगामी फिल्म ‘बजंरगी भाईजान’ का फर्स्टलुक अपने सोशल साइट ट्विटर पर जारी किया था. वहीं ‘बजंरगी भाईजान’ के साथ ही शाहरुख की फिल्म ‘रईस’ का ट्रेलर लॉन्च किया जायेगा. दोनों खान एकदूसरे की फैन फॉलोविंग का फायदा उठा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




