सिर्फ 8 एपिसोड के लिए ''झलक दिखला जा'' में नजर आयेंगे शाहिद कपूर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2015 5:12 PM
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर को लेकर खबरें आ रही हैं कि वे डांस रियेलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में सिर्फ 8 एपिसोड को जज करते नजर आयेंगे. ये खबर शाहिद के फैंस को झटका दे सकती हैं लेकिन हकीकत यही है. शाहिद ने हाल ही में मीरा राजपूत से शादी की है. वहीं इसकी वजह […]
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर को लेकर खबरें आ रही हैं कि वे डांस रियेलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में सिर्फ 8 एपिसोड को जज करते नजर आयेंगे. ये खबर शाहिद के फैंस को झटका दे सकती हैं लेकिन हकीकत यही है. शाहिद ने हाल ही में मीरा राजपूत से शादी की है.
वहीं इसकी वजह क्या है यह तो ‘झलक दिखला जा’ के मेकर्स ही बता सकते हैं. लेकिन कयास लगाये जा रहे हैं कि शाहिद को पब्लिक डिमांड पर दोबारा बुलाया जायेगा. हो सकता है कि शाहिद को अपनी फिल्मों के सारे कमिटमेंट्स पूरे करने होंगे. इस वजह से वे शो का हिस्सा न रहें.
शाहिद जल्द ही आगामी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में नजर आयेंगे. फिल्म में उनके अलावा आलिया भट्ट और करीना कपूर खान भी मुख्य भूमिका में होंगी. इसके अलावा शाहिद फिल्म ‘शानदार’ और ‘रंगून’ में भी नजर आनेवाले हैं. फिलहाल दर्शक ‘झलक दिखला जा’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










