ePaper

''मन्‍नत'' की दीवार पर शाहरुख से ''इजहारे मोहब्‍ब्‍त'', देखें वीडियो

Updated at : 09 Jul 2015 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
''मन्‍नत'' की दीवार पर शाहरुख से ''इजहारे मोहब्‍ब्‍त'', देखें वीडियो

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को एक मनचले प्रशंसक ने उनके बंगले ‘मन्नत’ की दीवार पर सुपरस्टार के प्रति अपना प्रेम प्रदर्शित करते हुए कुछ कुछ लिख दिया है, जिससे शाहरुख हैरान हैं. बंगले की दीवार पर पीले और नीले रंग से लिखा है ‘तुमसे प्यार करता हूं शाहरुख…15 को मिलते हैं…’ और नीचे […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को एक मनचले प्रशंसक ने उनके बंगले ‘मन्नत’ की दीवार पर सुपरस्टार के प्रति अपना प्रेम प्रदर्शित करते हुए कुछ कुछ लिख दिया है, जिससे शाहरुख हैरान हैं.

बंगले की दीवार पर पीले और नीले रंग से लिखा है ‘तुमसे प्यार करता हूं शाहरुख…15 को मिलते हैं…’ और नीचे ‘गौरव’ के नाम से हस्ताक्षर किए गये हैं. किंग खान (49) शहर से बाहर थे और उन्होंने बांद्रा स्थित उनके घर की दीवार पर इस तरह लिखे जाने पर नाराजगी व्यक्त की है.

अभिनेता ने अपने ट्विटर पेज पर नाराजगी जताते हुए लिखा,’ कोई एक दिन के लिए भी अपने घर को नहीं छोड सकता कि उसे कोई गंदा न करे…हैरान हूं.’ कुछ प्रशंसक अटकल लगा रहे हैं कि शाहरुख के बंगले की दीवार पर लिखी गई इन बातों का ताल्लुक शाहरुख की अगली फिल्म ‘फैन’ से है. इस फिल्म में शाहरुख एक सुपरस्टार और जुनूनी प्रशंसक की दोहरी भूमिका में होंगे.

इस फिल्‍म के अलावा शाहरुख फिल्‍म ‘रईस’ में भी नजर आयेंगे. फिल्‍म अगले साल रिलीज हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola