ePaper

क्‍योंकि मैं अभी बहुत छोटी हूं : आलिया भट्ट

Updated at : 08 Jul 2015 3:14 PM (IST)
विज्ञापन
क्‍योंकि मैं अभी बहुत छोटी हूं : आलिया भट्ट

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को एक दर्शक के तौर पर रियेलिटी कार्यक्रम देखना पसंद है और उन्हें लगता है कि किसी कार्यक्रम को जज करने के लिए अभी वह बहुत छोटी हैं. उनका कहना है कि अगर उन्‍हें फिल्‍मों से वक्‍त मिलता है तो वे जरूर रियेलिटी शो करना चाहेंगी. आलिया ने बताया,’ […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को एक दर्शक के तौर पर रियेलिटी कार्यक्रम देखना पसंद है और उन्हें लगता है कि किसी कार्यक्रम को जज करने के लिए अभी वह बहुत छोटी हैं. उनका कहना है कि अगर उन्‍हें फिल्‍मों से वक्‍त मिलता है तो वे जरूर रियेलिटी शो करना चाहेंगी.

आलिया ने बताया,’ मुझे नहीं लगता कि अभी मैं किसी कार्यक्रम को जज कर सकती हूं क्योंकि मैं अभी बहुत छोटी हूं. मैं अभी भी सीख रही हूं. मैं जज नहीं कर सकती हूं लेकिन रचनात्मक तौर पर मैं गायन और संगीत कार्यक्रमों में हिस्सा जरुर लूंगी.’

उन्होंने कहा,’ सही समय आने पर मैं इसे करुंगी. जब मैं फिल्में नही करुंगी और मेरे पास वक्त होगा तब संभवत: मैं भी रियलिटी शो करुंगी. लेकिन, मुझे यह भी लगता है कि ऐसे किसी कार्यक्रम में आने के लिए और किसी को जज करने के लिए मुझे गायन को उभारने की जरुरत होगी.’ वायकॉम 18 के अंग्रेजी मनोरंजन चैनल कलर्स इनफिनिटी पर आलिया फिल्मकार करण जौहर के साथ को-क्यूरेटर के तौर पर नजर आयेंगी.

यह पूछे जाने पर कि क्या वह निकट भविष्य में भी चैनल के लिए कोई कार्यक्रम करेंगी, इसके जवाब में आलिया ने कहा,’ फिलहाल तो नहीं लेकिन कभी ना भी नहीं कहूंगी, देखिये आगे क्या होता है. मैं ऐसे रियलिटी कार्यक्रम करना चाहती हूं जो ‘बिग बॉस’ जैसे हों. मुझे ऐसे कार्यक्रम आकर्षित करते हैं. इसलिए इस तरह का कोई कार्यक्रम कलर्स इनफिनिटी के साथ करना एक बेहतर विचार होगा.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola