शाहरुख और आमिर के लिए ''बजरंगी भाईजान'' की स्पेशल स्क्रीनिंग !

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपनी आगामी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्यस्त हैं. वहीं अब बॉलीवुड के गलियारों में इस बात की चर्चा है कि सलमान अभिनेता शाहरुख खान और आमिर खान के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग रखेंगे या नहीं. सलमान और शाहरुख की दोस्ती किसी से छुपी नहीं है. शाहरुख ने […]
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपनी आगामी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्यस्त हैं. वहीं अब बॉलीवुड के गलियारों में इस बात की चर्चा है कि सलमान अभिनेता शाहरुख खान और आमिर खान के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग रखेंगे या नहीं. सलमान और शाहरुख की दोस्ती किसी से छुपी नहीं है.
शाहरुख ने सबसे पहले ‘बजरंगी भाईजान’ का फर्स्टलुक अपने ट्विटर अकांउट पर शेयर किया था. इसके बाद आमिर ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म को लेकर ट्वीट किया था. सलमान ने भी दोनों खान को धन्यवाद दिया था.
वहीं खबरों के अनुसार ‘बजरंगी भाईजान’ के रिलीज के दिन ही शाहरुख की ‘रईस’ कर ट्रेलर लॉन्च किया जायेगा. इससे सलमान के फैंस को शाहरुख के फिल्म का ट्रेलर भी देखने को मिलेगा. शाहरुख ने अपने एक बयान में कहा था कि वो और सलमान अब दोस्त बन गये हैं.
सलमान की फिल्म ‘सुल्तान’ और शाहरुख की ‘रईस’ अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी. लेकिन दोनों एकदूसरे की फिल्म को बढावा दे रहे हैं. वहीं शाहरुख का कहना है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का टकराव होगा, हमारा नहीं. अब देखना दिलचस्प होगा कि सलमान दोनों खान के लिए ‘बजरंगी भाईजान’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखते हैं या नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




