अमिताभ ने मांगी पुलिस से मदद, कहा- ''...तो मुझे चिंता होती है''

Updated at : 08 Jul 2015 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
अमिताभ ने मांगी पुलिस से मदद, कहा- ''...तो मुझे चिंता होती है''

मुंबई : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हर रविवार को अपने घर के बाहर जुटने वाले अपने प्रशंसकों के प्रबंधन के लिए पुलिस की मदद मांगी है. उनका कहना है जब वह भीड में महिलाओं और बच्चों को अपनी एक झलक पाने के लिए रास्ता बनाने की कोशिश करते देखते हैं तो उन्हें चिंता […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हर रविवार को अपने घर के बाहर जुटने वाले अपने प्रशंसकों के प्रबंधन के लिए पुलिस की मदद मांगी है. उनका कहना है जब वह भीड में महिलाओं और बच्चों को अपनी एक झलक पाने के लिए रास्ता बनाने की कोशिश करते देखते हैं तो उन्हें चिंता होती है.

अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘एक और रविवार आ गया और कुछ समय से बारिश शांत है…वे फिर से भीगी सुबह और जलसा के द्वार के बाहर जुटने वाले मेरे शुभचिंतकों की भारी भीड और कुछ अप्रत्याशित भीड जुटने का पूर्वानुमान लगाते हैं…जब छोटे बच्चों और महिलाओं को हो रही असुविधा को देखता हूं तो मुझे बहुत चिंता होती है.’

उन्होंने कहा, ‘ इसलिए मैंने पुलिस से बात की है और वे स्थिति से निपटने के लिए और आसान एवं प्रभावी तरीका तैयार करेंगे.’ अमिताभ जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘वजीर’ में नजर आनेवाले हैं. फिल्‍म में फरहान अख्‍तर भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola