हेमामालिनी को सडक हादसे में बच्ची की मौत पर दुख : अनूप जलोटा

जयपुर : दौसा जिले में बीते कल एक सडक हादसे में घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती अभिनेत्री हेमामालिनी ने हादसे में एक बच्ची की मौत पर गहरा दुख जताया है. हेमामालिनी ने यह बात उनसे अस्पताल में मिलने गये भजन गायक अनूप जलोटा से कही. जलोटा ने हेमामालिनी से अस्पताल में मिलने के […]
जयपुर : दौसा जिले में बीते कल एक सडक हादसे में घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती अभिनेत्री हेमामालिनी ने हादसे में एक बच्ची की मौत पर गहरा दुख जताया है. हेमामालिनी ने यह बात उनसे अस्पताल में मिलने गये भजन गायक अनूप जलोटा से कही.
जलोटा ने हेमामालिनी से अस्पताल में मिलने के बाद कहा कि,’ बच्ची की जो मौत हुई है , उस पर उन्होंने (हेमामालिनी) बहुत दुख जताया है.’ उन्होंने आगे बताया, ‘ हेमा जी बिलकुल ठीक हैं. उनके सारे इलाज हो गये हैं ,उन्हें थोडा सा आराम करना होगा. हो सकता है कि एक दिन उन्हें ओर यहां अस्पताल में रहना पडे. संभवत: हम उन्हें कल तक मुम्बई ले जायेंगे. उनकी बेटी (ईशा) उनके साथ है.’
भाजपा के पूर्व सांसद रामदास अग्रवाल ने भी अस्पताल पहुंच कर हेमामालिनी का उपचार कर रहे चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की. गौरतलब है कि दौसा के निकट कल हुए सडक हादसे में सांसद हेमामालिनी समेत चार लोग घायल हो गए जबकि दूसरी कार में सवार 4 वर्षीय सोनम की मौत हो गई.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




