ePaper

तीनों खान के साथ काम नहीं करूंगा : टाइगर श्रॉफ

Updated at : 03 Jul 2015 1:20 PM (IST)
विज्ञापन
तीनों खान के साथ काम नहीं करूंगा : टाइगर श्रॉफ

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ का कहना है कि बॉलीवुड के तीनों खान (शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान) के साथ काम नहीं करना चाहते हैं. इनदिनों वे साजिद नाडियावाला की आगामी फिल्‍म ‘बागी’ की शू‍टिंग में खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में श्रद्धा कपूर भी मुख्‍य भूमिका में हैं. टाइगर ने फिल्‍म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ का कहना है कि बॉलीवुड के तीनों खान (शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान) के साथ काम नहीं करना चाहते हैं. इनदिनों वे साजिद नाडियावाला की आगामी फिल्‍म ‘बागी’ की शू‍टिंग में खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में श्रद्धा कपूर भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

टाइगर ने फिल्‍म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. फिल्‍म में दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को खासा पसंद किया था. टाइगर ने अपने डांस से भी दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है. टाइगर से जब पूछा गया कि वे बॉलीवुड के तीनों खान में से किसके साथ काम करना चाहेंगे. इसका जवाब देते हुए टाइगर ने कहा,’ तीनों में से किसी के साथ भी नहीं क्‍योंकि फिर मुझे कौन देखेगा.’

टाइगर जल्‍द ही रेमो डिसूजा की एक एक्‍शन फिल्‍म भी नजर आनेवाले हैं. वहीं टाइगर मीडिया की बातों का जवाब देना बहुत अच्‍छे से जान गये हैं. ‘बागी’ प्रेमकहानी पर आधारित फिल्‍म है जिसमें श्रद्धा कपूर भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola