जानिए कैसे सलमान करेंगे शाहरुख की मदद!

बॉलीवुड के दबंग खान सलमान और किंग खान शाहरुख की दोस्ती अब किसी से छुपी नहीं हैं. दोनों ही खान की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोविंग है. शाहरुख अपनी आगामी फिल्म ‘रईस’ का ट्रेलर सलमान की आगामी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के रिलीज के मौके पर करेंगे. वे सलमान के फैन फॉलोविंग का फायदा उठाना […]
बॉलीवुड के दबंग खान सलमान और किंग खान शाहरुख की दोस्ती अब किसी से छुपी नहीं हैं. दोनों ही खान की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोविंग है. शाहरुख अपनी आगामी फिल्म ‘रईस’ का ट्रेलर सलमान की आगामी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के रिलीज के मौके पर करेंगे. वे सलमान के फैन फॉलोविंग का फायदा उठाना चाहते हैं.
हाल ही में शाहरुख ने सलमान की आगामी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ का फर्स्टलुक अपने ट्विटर एकांउट पर शेयर किया था. इसके बाद शाहरुख ने इस बात का खुलासा किया कि दोनों के बीच दोस्ती है. शाहरुख ने सलमान की फिल्म को प्रोमोट भी किया है. ‘बजरंगी भाईजान’ ईद के मौके पर रिलीज हो रही है.
‘बजरंगी भाईजान’ में सलमान के अलावा करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दकी मुख्य भूमिका में हैं. वहीं ‘रईस’ में शाहरुख पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे. दर्शकों के लिये यह बड़ी खुशखबरी है कि वे सलमान की ‘बजरंगी भाईजान’ और शाहरुख की ‘रईस’ का ट्रेलर एकसाथ देख पायेंगे.
वहीं खबरों के अनुसार सलमान की आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ और शाहरुख की ‘रईस’ दोनों ही अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




