शाहरुख ने दी थी अभिनेता धमेंद्र और सन्नी देओल को सलाह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jul 2015 8:17 AM
मुंबई : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धमेंद्र का कहना है कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने एक बार उन्हें सलाह दी थी कि देओल परिवार को अपनी फिल्मों को चर्चा में लाने के लिए उनका अच्छी तरह से प्रचार और मार्केटिंग करनी चाहिए. ऐसे समय में जब फिल्मी हस्तियां अपनी फिल्मों के प्रचार के […]
मुंबई : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धमेंद्र का कहना है कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने एक बार उन्हें सलाह दी थी कि देओल परिवार को अपनी फिल्मों को चर्चा में लाने के लिए उनका अच्छी तरह से प्रचार और मार्केटिंग करनी चाहिए.
ऐसे समय में जब फिल्मी हस्तियां अपनी फिल्मों के प्रचार के लिए एडी चोटी का जोर लगा देती हैं, देओल परिवार ने हमेशा चर्चाओं से दूर रहना पसंद किया है जिसकी वजह से लगता है कि उनकी फिल्मों के प्रदर्शन पर असर पडा है.
धमेंद्र ने कहा, ‘ फिल्म ‘अपने’ एक अच्छी फिल्म थी और खेल विधा में उसकी तरह की कोई फिल्म नहीं थी. खेल विधा की कई फिल्मों को मीडिया से समर्थन मिला लेकिन हमारी फिल्म को नहीं मिला. मुझे याद है कि शाहरुख खान ने एक बार मुझसे कहा था कि मुझे (फिल्म को) चर्चा में लाने के लिए इसका सही से प्रचार एवं मार्केटिंग करनी चाहिये थी.’
उन्होंने कहा,’ मुझे लगता है कि फिल्म का प्रचार सही तरीके से किया जाना चाहिए. मैं अपनी शेखी नहीं बघार सकता. मुझे नहीं लगता कि यह सही है.’ धमेंद्र के बेटे सनी देओल भी प्रचार में विश्वास नहीं रखते. उन्होंने कहा,’ सनी देओल को लगता है कि ज्यादा प्रचार करना अपनी शेखी बघारने की तरह है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










