ePaper

''सुल्‍तान'' में सलमान तो ''दंगल'' में आमिर निभायेंगे पहलवान का किरदार, देखें वीडियो

Updated at : 26 Jun 2015 1:16 PM (IST)
विज्ञापन
''सुल्‍तान'' में सलमान तो ''दंगल'' में आमिर निभायेंगे पहलवान का किरदार, देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और आमिर खान दोनों ही आगामी फिल्‍मों में एक रेसलर की भूमिका में नजर आयेंगे. आमिर खान फिल्‍म ‘दंगल’ में और सलमान फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ में हरियाणवी रेसलर के किरदार में होंगे. आमिर ने हा‍ल ही में फिल्‍म की शूटिंग भी शुरू कर दी है. ‘दंगल’ के लिये आमिर ने अपना वजन […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और आमिर खान दोनों ही आगामी फिल्‍मों में एक रेसलर की भूमिका में नजर आयेंगे. आमिर खान फिल्‍म ‘दंगल’ में और सलमान फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ में हरियाणवी रेसलर के किरदार में होंगे. आमिर ने हा‍ल ही में फिल्‍म की शूटिंग भी शुरू कर दी है.

‘दंगल’ के लिये आमिर ने अपना वजन बढाया है और पूरी तरह से शाकाहारी हो गये हैं. फिल्‍म में वे चार बेटियों के पिता का भी रोल निभायेंगे. आमिर पहलवानी की बारीकियों को समझने के लिए कई रेसलिंग टीवी चैनलों का सहारा ले रहे हैं. वहीं वजन बढ़ने के कारण उन्‍हें नीचे झुकने में थोड़ी परेशानी भी हो रही है.

वहीं दूसरी तरफ सलमान ‘सुल्‍तान’ के लिये तैयारी कर रहे हैं. फिलहाल वे अपनी आगामी फिल्‍म ‘बजंरगी भाईजान’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म की शूटिंग नवंबर में शुरू होगी. अब सलमान फिल्‍म के लिये अपना वजन बढ़ायेंगे या नहीं यह तो वक्‍त आने पर ही पता चल पायेगा.

दोनों कलाकारों ने फिल्‍म ‘अंदाज अपना अपना’ में साथ काम किया था. अब दोनों एक पहलवान के रोल में दर्शकों के सामने आनेवाले हैं. अब दर्शकों के लिये यह बड़ी खुशखबरी है कि वे दोनों को एक पहलवान के किरदार में देख पायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola