MacBook Neo vs MacBook Air M5: कीमत, फीचर्स और बड़ा फर्क जानिए
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 05 Mar 2026 11:11 AM
Neo vs Air M5: छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए अलग विकल्प
Apple ने MacBook Neo और MacBook Air M5 लॉन्च किये हैं. Neo ₹69,900 में A18 Pro चिप और नये रंगों के साथ आता है, जबकि Air M5 ₹1,19,900 में M5 चिप, 512GB स्टोरेज और 16GB RAM देता है. जानें दोनों लैपटॉप्स के फीचर्स, कीमत और किसके लिए कौन सा बेहतर विकल्प है.
ऐपल ने एक साथ दो नये मैकबुकलॉन्च करके अपने लैपटॉप लाइनअप में बड़ा बदलाव किया है. MacBook Neo और MacBook Air M5 की एंट्री से साफ है कि कंपनी अब अलग-अलग यूजर सेगमेंट को टारगेट कर रही है. Neo को बजट-फ्रेंडली और रंगीन विकल्प के तौर पर पेश किया गया है, जबकि Air M5 को प्रीमियम और पावरफुल मशीन के रूप में अपग्रेड किया गया है. खास बात यह है कि Neo में iPhone 16 Pro का A18 Pro चिप इस्तेमाल हुआ है, जबकि Air M5 में नया M5 चिप दिया गया है.
मैकबुक Neo: बजट सेगमेंट में ऐपल की नयी चाल
MacBook Neo की शुरुआती कीमत ₹69,900 रखी गई है, जो इसे अब तक का सबसे सस्ता नया मैकबुक बनाती है. यह हल्का (करीब 1.2 किग्रा) और पतला है, साथ ही Citrus और Blush जैसे नये कलर ऑप्शन भी देता है. इसमें A18 Pro चिप है, जो iPhone 16 Pro से लिया गया है. हालांकि यह फैनलेस और साइलेंट है, लेकिन कुछ कटौती भी की गई है- जैसे बेस मॉडल में बैकलिट कीबोर्ड नहीं है और TouchID के लिए अतिरिक्त भुगतान करना होगा.
मैकबुक Air M5: प्रीमियम और पावरफुल
MacBook Air M5 की शुरुआती कीमत ₹1,19,900 है. इसमें अब 512GB स्टोरेज और 16GB RAM स्टैंडर्ड मिलती है. नया M5 चिप AI और मल्टीटास्किंग में चार गुना तेज परफॉर्मेंस देने का दावा करता है. साथ ही, इसमें Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 सपोर्ट वाला N1 वायरलेस चिप है. MagSafe चार्जिंग भी बरकरार है, जो सुरक्षा और सुविधा दोनों देता है.
किसके लिए कौन सा बेहतर
Neo उन छात्रों और यूजर्स के लिए है जिन्हें असाइनमेंट, मूवी और हल्के एडिटिंग जैसे काम करने हैं. यह रंगीन, पोर्टेबल और किफायती है. वहीं Air M5 उन प्रोफेशनल्स के लिए है जिनका मैकबुक ही मुख्य वर्कस्टेशन है. ज्यादा स्टोरेज, RAM और तेज परफॉर्मेंस इसे लंबे समय तक टिकाऊ निवेश बनाते हैं.
फैसला आपका
Apple ने Neo और Air M5 के जरिये साफ कर दिया है कि हर यूजर को हाई-एंड परफॉर्मेंस की जरूरत नहीं होती. Neo एंट्री-लेवल यूजर्स के लिए है, जबकि Air M5 उन लोगों के लिए है, जो अपने मैकबुक से आने वाले कई सालों तक प्रोफेशनल काम लेना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: iPhone 17e vs iPhone 17: कौन सा मॉडल है आपके लिए सही?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










