iPhone 17e vs iPhone 17: कौन सा मॉडल है आपके लिए सही?

Apple ने भारत में iPhone 17e लॉन्च किया है जो iPhone 17 से सस्ता है. दोनों ही A19 चिप और Apple Intelligence सपोर्ट के साथ आते हैं, लेकिन iPhone 17 में बड़ा 120Hz डिस्प्ले, डुअल कैमरा और ज्यादा बैटरी बैकअप मिलता है. जानें दोनों मॉडलों की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी तुलना.
Apple ने हाल ही में अपने नये iPhone 17 सीरीज में एक किफायती विकल्प iPhone 17e पेश किया है. यह मॉडल उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो कम कीमत में Apple का लेटेस्ट इकोसिस्टम अपनाना चाहते हैं. वहीं, स्टैंडर्ड iPhone 17 अधिक प्रीमियम फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ आता है. दोनों ही स्मार्टफोन A19 चिप और Apple Intelligence सपोर्ट से लैस हैं, लेकिन डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी में बड़ा अंतर देखने को मिलता है.
कीमत और उपलब्धता
भारत में iPhone 17e की शुरुआती कीमत ₹64,900 (256GB) है, जबकि इसका 512GB वेरिएंट ₹84,900 में मिलेगा. यह 11 मार्च से सेल पर उपलब्ध होगा. दूसरी ओर, iPhone 17 की कीमत ₹82,900 (256GB) से शुरू होती है और इसका 512GB मॉडल ₹1,02,900 तक जाता है.
डिजाइन और डिस्प्ले
दोनों फोन में एल्यूमिनियम फ्रेम और ग्लास बैक के साथ IP68 रेटिंग दी गई है.
- iPhone 17e: 6.1-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले, 60Hz रिफ्रेश रेट, 800 निट्स ब्राइटनेस.
- iPhone 17: 6.3-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले, ProMotion 120Hz, Always-On डिस्प्ले और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस.
कैमरा और परफॉर्मेंस
दोनों ही मॉडल्स A19 चिप और iOS 26 पर चलते हैं.
- iPhone17e: सिंगल 48MP रियर कैमरा, 12MP फ्रंट कैमरा.
- iPhone 17: डुअल कैमरा सेटअप- 48MPFusion मेन कैमरा + 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 18MP फ्रंट कैमरा.
iPhone 17 का कैमरा सिस्टम ज्यादा वर्सटाइल है और मैक्रो फोटोग्राफी और सेंटर स्टेज वीडियो कॉलिंग जैसी सुविधाएं देता है.
बैटरी और चार्जिंग
- iPhone 17e: 26 घंटे वीडियो प्लेबैक, 20Wवायर्ड चार्जिंग, 15W MagSafe.
- iPhone 17: 30 घंटे वीडियो प्लेबैक, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट- 10 मिनट चार्ज में 8 घंटे तक बैकअप.
बजट कम है तो iPhone 17e सही
अगर आप कम बजट में Apple का लेटेस्ट iPhone चाहते हैं, तो iPhone 17e एक बेहतरीन विकल्प है. वहीं, अगर आपको बड़ा डिस्प्ले, स्मूद 120Hz रिफ्रेश रेट, डुअल कैमरा और ज्यादा बैटरी बैकअप चाहिए तो iPhone 17 आपके लिए सही चुनाव होगा.
यह भी पढ़ें: iPhone 17e vs iPhone 16e: दिखने में तो एक जैसे लेकिन फीचर्स में कौन आगे? देखें कंपैरिजन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










