आलिया भट्ट को कंधे में लगी चोट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के दाहिने कंधे में चोट आई है. वर्तमान में तमिलनाडु के कुन्नूर में ‘कपूर एंड सन्स’ की शूटिंग कर रही 22 वर्षीय ‘स्टुडेंट ऑफ द इयर’ की स्टार ने बताया कि वह एक पखवाडे में ठीक हो जाएंगी. उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किया, शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद […]
विज्ञापन
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के दाहिने कंधे में चोट आई है. वर्तमान में तमिलनाडु के कुन्नूर में ‘कपूर एंड सन्स’ की शूटिंग कर रही 22 वर्षीय ‘स्टुडेंट ऑफ द इयर’ की स्टार ने बताया कि वह एक पखवाडे में ठीक हो जाएंगी. उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किया, शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद कंधे की चोट गंभीर नहीं है.
Thank you all for your wishes.. Shoulder injury at an early stage.. No stress I shall be fit and fine in 2 weeks!!! Time to become a lefty;)
— Alia Bhatt (@aliaa08) June 22, 2015
कोई तनाव नहीं है. मैं दो हफ्तों में स्वस्थ हो जाउंगी. बांए हाथ से काम करने का समय है. आलिया की मां सोनी राजदान भी अपनी बेटी के उन प्रशंसकों को धन्यवाद देने के लिए माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर आई, जिन्होंने आलिया के जल्द से जल्द ठीक होने के लिए भगवान से कामना की थी. आलिया, जो कि आखिर में हम्टी शर्मा की दुल्हनिया में वरुण धवन के साथ दिखी थीं, अब अगली फिल्म शानदार में अभिनय करते हुए नजर आएंगी. यह फिल्म विकास बहल की है और इसमें अभिनेता शाहिद कपूर भी होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










