जानिये क्यों सोना से नाराज है परी

पिछले दिनों भले ही सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा और परिणीति चोपड़ा एक दूसरे पर प्यार बरसाती नजर आयी हों लेकिन हकीकत यह है कि हाल ही में मलेशिया में संपन्न हुए आइफा अवार्ड समारोह के दौरान दोनों के रिश्ते में काफी खटास नजर आयी. वजह यह थी कि परिणीति ने आइफा अवार्ड के लिए […]
पिछले दिनों भले ही सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा और परिणीति चोपड़ा एक दूसरे पर प्यार बरसाती नजर आयी हों लेकिन हकीकत यह है कि हाल ही में मलेशिया में संपन्न हुए आइफा अवार्ड समारोह के दौरान दोनों के रिश्ते में काफी खटास नजर आयी.
वजह यह थी कि परिणीति ने आइफा अवार्ड के लिए इस वर्ष काफी खास तैयारियां कर रखी थी. उन्होंने अपना वजन भी कम किया. और साथ ही खबर थी कि वह आइफा के स्टेज पर एक गाना भी गाने वाली थीं. परिणीति एक ट्रेंड क्लासिकल सिंगर भी हैं.
वह चाहती थीं कि उन्हें यह मौका मिले, लेकिन ऑरगनाइजर ने उनसे पूछना भी जरूरी नहीं समझा. उन्होंने वह मौका सोनाक्षी सिन्हा को दे दिया. सोनाक्षी को उनके सिंगिंग परफॉरमेंस के लिए तारीफें भी मिली. लेकिन परिणिती को यह बात अच्छी नहीं लगी.
नजदीकी सूत्रों ने बताया कि परिणीति इस बात से काफी नाराज थीं और उन्होंने कुछ लोगों के सामने अपना गुस्सा जाहिर भी किया. गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा फिल्म ‘अकीरा’ में एक गीत गाने वाली हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










