VIDEO : ''मोहल्ला अस्सी'' पर गिरी गाज, सन्नी देओल और साक्षी के खिलाफ FIR दर्ज

नयी दिल्ली : : बॉलीवुड अभिनेता सन्नी देओल की आगामी फिल्म ‘मोहल्ला अस्सी’ रिलीज होने से पहले ही विवादों में आ गयी है. खबरें आ रही है कि सामाजिक संस्था सर्वजन जागृति सभा ने सन्नी देओल, साक्षी तंवर, रविकिशन और फिल्म के डायरेक्टर चंद्र प्रकाश द्विवेदी के खिलाफ बनारस के एक थाने में एफआईआर दर्ज […]
नयी दिल्ली : : बॉलीवुड अभिनेता सन्नी देओल की आगामी फिल्म ‘मोहल्ला अस्सी’ रिलीज होने से पहले ही विवादों में आ गयी है. खबरें आ रही है कि सामाजिक संस्था सर्वजन जागृति सभा ने सन्नी देओल, साक्षी तंवर, रविकिशन और फिल्म के डायरेक्टर चंद्र प्रकाश द्विवेदी के खिलाफ बनारस के एक थाने में एफआईआर दर्ज कराया है.
फिल्म का ट्रेलर हाल ही में लीक हो गया था. ट्रेलर में गाली-गलौच की भाषा का इस्तेमाल किया गया है. सनी देओल भी ट्रेलर में अभद्र भाषा का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी वाराणसी के मशहूर लेखक काशीनाथ सिंह के हिंदी उपन्यास ‘काशी का अस्सी’ पर आधारित है.
वहीं ट्रेलर में भगवान शिव की वेशभूषा पहने एक कलाकार गालियां दे रहा है जिसपर कड़ी आपत्ति जताई गई है. इस संस्था का कहना है कि इस फिल्म के दृश्यों से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है और इससे देश का नाम भी बदनाम होगा. इस फिल्म को साधु-सन्यासी रिलीज नहीं होने देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




