पैरेंटहुड के बारे में फिलहाल नहीं सोचेंगे जॉन अब्राहम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jun 2015 10:41 AM
बॉलिवुड के प्रसिद्ध अभिनेता वपूर्व मॉडलजॉन अब्राहम कहते हैं कि वे अभी पिता नहीं बनना चाहते हैं. वे अपने पिता के लिए जॉनी वॉकर के ‘डेट विद डैड कैम्पेन’ को चला रहे हैं. उन्होनें पिछले साल की शुरुआत में इनवेस्टमेंट बैंकर प्रिया रुंचाल से शादी की थी. मुम्बई के एक ईवेंट के दौरान पूछे गये […]
बॉलिवुड के प्रसिद्ध अभिनेता वपूर्व मॉडलजॉन अब्राहम कहते हैं कि वे अभी पिता नहीं बनना चाहते हैं. वे अपने पिता के लिए जॉनी वॉकर के ‘डेट विद डैड कैम्पेन’ को चला रहे हैं.
उन्होनें पिछले साल की शुरुआत में इनवेस्टमेंट बैंकर प्रिया रुंचाल से शादी की थी. मुम्बई के एक ईवेंट के दौरान पूछे गये सवालों के उत्तर में उन्होनें बताया कि वे फिलहाल पैरेंटहुड के बारे में नहीं सोचेंगे.
जॉन अब्राहम ने जिस्म फिल्म के साथ अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की थी और महज कुछ वर्षों में बॉलीवुड को ‘फोर्स’, ‘देसी बॉयज’, ‘हाउसफुल2’, ‘रेस 2’, ‘मद्रास कैफे’, ‘शूट आउट एट वडाला’ जैसे कई हिट फिल्में दी. 2015 में फिर से अपनी फिल्मों से धमाल मचाने के लिए वे 2007 कीफिल्म वेल्कम के सिक्वल वेल्कम बैक में वे श्रुति हसन और अनिल कपूर के साथ दिखेंगे. साथ ही ऐश्वर्या राय बच्चन और हुमा कुरैशी के विपरीत संजय गुप्ता की जज्बा और श्रुति हासन व नथालिया कौर के साथ रॉकी सुंदर में दिखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










