श्रद्धा-वरुण की प्रतिभा के कायल हो गये हैं ”विष्‍णु सर”

Updated:
विज्ञापन
श्रद्धा-वरुण की प्रतिभा के कायल हो गये हैं ”विष्‍णु सर”

बैंगलुरु : श्रद्धा कपूर और वरुण धवन के साथ उनके आने वाली डांस फिल्म ‘एबीसीडी 2’ में काम करने के बाद अभिनेता-निर्देशक प्रभुदेवा का कहना है कि वह दोनों युवा अभिनेताओं की प्रतिभा और कडी मेहनत से बहुत खुश हैं. रेमो डिसूजा निर्देशित 2013 की फिल्म ‘एबीसीडी’ की सिक्वेल में 42 वर्षीय कोरियोग्राफर प्रभुदेवा ने […]

विज्ञापन

बैंगलुरु : श्रद्धा कपूर और वरुण धवन के साथ उनके आने वाली डांस फिल्म ‘एबीसीडी 2’ में काम करने के बाद अभिनेता-निर्देशक प्रभुदेवा का कहना है कि वह दोनों युवा अभिनेताओं की प्रतिभा और कडी मेहनत से बहुत खुश हैं. रेमो डिसूजा निर्देशित 2013 की फिल्म ‘एबीसीडी’ की सिक्वेल में 42 वर्षीय कोरियोग्राफर प्रभुदेवा ने विष्णु सर की भूमिका निभायी है.

प्रभुदेवा ने बताया, ‘वरुण और श्रद्धा ने बहुत अच्छा काम किया है. उन्होंने दिल से डांस किया है. मैं दिन में कम से कम एक बार उनके काम और उनकी कडी मेहनत के बारे में रेमो से जरुर बात करता था. उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है.’ ‘आर-राजकुमार’ के निर्देशक अभिनेताओं के साथ अ��नी फिल्म ‘एबीसीडी 2’ के प्रोमोशन के लिए यहां आए हुए थे.

दक्षिण भारतीय फिल्मों में सफल प्रभुदेवा का कहना है कि बॉलीवुड और कॉलीवुड एक दूसरे से काफी अलग हैं. उन्होंने कहा, ‘बॉलीवुड और कोलीवुड या टॉलीवुड जो भी आप कहें, दोनों में काफी फर्क है, सिर्फ इतना ही नहीं दोनों के कलाकारों में भी फर्क है. कैमरामैन से लेकर प्रोड्यूसर और निर्देशकों में भी. और भी बहुत कुछ अलग है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola