”संजय दत्त” को पर्दे पर साकार करेंगे ”रॉकस्टार” रणबीर कपूर

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को लेकर खबरें आ रही है कि वे संजय दत्त पर बन रही बायोपिक फिल्म में उनका किरदार निभा सकते हैं. राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर रणबीर का कहना है कि पर्दे पर उनका किरदार निभाना बेहद चुनौतीपूर्ण होगा. इस फिल्म को लेकर रणबीर इस […]
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को लेकर खबरें आ रही है कि वे संजय दत्त पर बन रही बायोपिक फिल्म में उनका किरदार निभा सकते हैं. राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर रणबीर का कहना है कि पर्दे पर उनका किरदार निभाना बेहद चुनौतीपूर्ण होगा.
इस फिल्म को लेकर रणबीर इस किरदार को लेकर खासा उत्साहित हैं. हाल ही में हिरानी ने फिल्म की पटकथा पूरी की है. संजय दत्त, हिरानी की पिछली फिल्म ‘पीके’ में नजर आये थे. हिरानी का कहना है कि संजय दिल से बहुत नरम दिल इंसान हैं.
रणबीर का कहना है कि किसी भी बायोपिक फिल्म में काम करना बहुत मुश्किल होता है. उनकी जिदंगी बेहद चुनौतीपूर्ण रही है. उनके किरदार को पर्दे पर साकार करने के लिये खासा उत्साहित हूं.’ रणबीर कपूर हाल ही में फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ में नजर आये थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी.
वहीं हिरानी ने अपने एक बयान में कहा था कि फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी. फिलहाल हिरानी अपनी आगामी फिल्म ‘वजीर’ को लेकर खासा व्यस्त हैं. फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन, फरहान अख्तर और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म एक थ्रिलर फिल्म होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










