ePaper

''नमस्‍ते लंदन'' के सीक्‍वल में जल्‍द नजर आयेंगे अक्षय कुमार

Updated at : 15 Jun 2015 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
''नमस्‍ते लंदन'' के सीक्‍वल में जल्‍द नजर आयेंगे अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को लेकर खबरें आ रही है कि वे जल्‍द ही फिल्‍म ‘नमस्‍ते लंदन’ के सीक्‍वल में नजर आनेवाले हैं. फिल्‍म का निर्देशन विपुल शाह कर रहे हैं. फिल्‍म का नाम ‘नमस्‍ते इंग्‍लैंड’ होगा. खबरों के अनुसार फिल्‍म की शूटिंग इसी साल के अंत में शुरू हो जायेगी. फिल्‍म को लेकर […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को लेकर खबरें आ रही है कि वे जल्‍द ही फिल्‍म ‘नमस्‍ते लंदन’ के सीक्‍वल में नजर आनेवाले हैं. फिल्‍म का निर्देशन विपुल शाह कर रहे हैं. फिल्‍म का नाम ‘नमस्‍ते इंग्‍लैंड’ होगा.

खबरों के अनुसार फिल्‍म की शूटिंग इसी साल के अंत में शुरू हो जायेगी. फिल्‍म को लेकर विपुल और अक्षय दोनों ही खासा उत्‍साहित हैं. वहीं अक्षय अपनी फिल्‍म ‘एयरलिफ्ट’ की शूटिंग कर इस फिल्‍म की ओर रुख करेंगे.

वर्ष 2007 में आई फिल्‍म ‘नमस्‍ते लंदन’ में अक्षय और कैटरीना कैफ ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी. फिल्‍म एक रोमांटिक फिल्‍म थी. फिल्‍म के साथ-साथ दर्शकों ने फिल्‍म के गानों को भी खासा पसंद किया था.

वहीं ‘नमस्‍ते इंग्‍लैंड’ के लिये अभी फीमेल लीड की खोज जारी है. अक्षय जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘ब्रदर्स’ में नजर आनेवाले हैं. फिल्‍म का ट्रेलर लॉन्‍च हो चुका है. फिल्‍म में अक्षय के अलावा सिद्दार्थ मल्‍होत्रा, जैकी श्रॉफ और जैकलीन फर्नाडीज मुख्‍य भूमिकाओं में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola