इमरान बोले, ब्रेक को लेकर कोई अफसोस नहीं…

मुंबई : पिछले करीब डेढ साल से फिल्मों में नहीं दिख रहे अभिनेता इमरान खान ने रविवार को कहा कि उन्होंने यह ब्रेक अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए लिया था और इसे लेकर उन्हें कोई अफसोस नहीं है. इमरान खान आखिरी बार नवंबर, 2013 में आयी फिल्म ‘गोरी तेरे प्यार में’ में […]
मुंबई : पिछले करीब डेढ साल से फिल्मों में नहीं दिख रहे अभिनेता इमरान खान ने रविवार को कहा कि उन्होंने यह ब्रेक अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए लिया था और इसे लेकर उन्हें कोई अफसोस नहीं है. इमरान खान आखिरी बार नवंबर, 2013 में आयी फिल्म ‘गोरी तेरे प्यार में’ में करीना कपूर के साथ दिखे थे. इमरान ने अपनी आने वाली फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ का ट्रेलर जारी किए जाने के मौके पर यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे इस ब्रेक को लेकर अफसोस नहीं है जिस दौरान मैं फिल्मों से दूर रहा. मुझे खुशी है कि मैंने यह ब्रेक लिया.
पिछले डेढ साल में मैं अपने परिवार के साथ था क्योंकि मेरी पत्नी गर्भवती थी और फिर हमारे बच्चे का जन्म हुआ. ऐसी कोई चीज नहीं है जिसके लिए मुङो अपने परिवार से दूर रहना पडे. मैं अपने परिवार के साथ होने को लेकर खुश था.’’ इमरान की नई फिल्म में उनके साथ कंगना रनौत काम कर रही हैं. निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस साल सितंबर में रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










