एक जैसी फिल्में करने से बोरियत महसूस करता हूं : वरुण धवन
Updated at : 10 Jun 2015 1:59 PM (IST)
विज्ञापन

इंदौर : फिल्म ‘बदलापुर’ से दर्शकों के मन में अपनी नई छवि बनाने वाले बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि वह एक जैसी फिल्मों से ऊब जाते हैं. लिहाजा वह नई भूमिकाओं की पेशकश करने वाली फिल्मों का चुनाव करते हैं. अपनी आगामी फिल्म ‘एबीसीडी 2′ के प्रचार के दौरान वरुण ने कहा […]
विज्ञापन
इंदौर : फिल्म ‘बदलापुर’ से दर्शकों के मन में अपनी नई छवि बनाने वाले बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि वह एक जैसी फिल्मों से ऊब जाते हैं. लिहाजा वह नई भूमिकाओं की पेशकश करने वाली फिल्मों का चुनाव करते हैं.
अपनी आगामी फिल्म ‘एबीसीडी 2′ के प्रचार के दौरान वरुण ने कहा कि,’ मैं एक ही विधा की फिल्मों में अभिनय से उब जाता हूं. इसलिये मैं अलग..अलग विधाओं की फिल्में चुनता हूं, ताकि मुझे अलग..अलग भूमिकाएं निभाने का मौका मिलता रहे.’
28 वर्षीय अभिनेता ने कहा, ‘ अलग..अलग भूमिकाएं निभाने की तमन्ना के चलते ही मैंने ‘एबीसीडी 2′ में काम करने का फैसला किया. यह फिल्म नृत्य पर आधारित है. हम जैसे नये अभिनेताओं को आमतौर पर ऐसी फिल्मों की पेशकश नहीं की जाती.’
‘एबीसीडी 2’ का निर्देशन रेमो डीसूजा ने किया है. डीसूजा ने कहा, ‘एबीसीडी 2’ इस फिल्म के पहले संस्करण से काफी अलग है. मशहूर अभिनेता प्रभु देवा इसमें नये अवतार में दिखायी देंगे. ‘एबीसीडी 2’ में नवोदित अदाकारा श्रद्धा कपूर वरण की जोडीदार के रुप में नजर आयेंगी. फिल्म 19 जून को रिलीज हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




