सोनाक्षी ने कहा, फिल्मों में गाना गाने के बारे में मैंने अभी कुछ नहीं सोचा
Updated at : 08 Jun 2015 11:31 AM (IST)
विज्ञापन

कुआलालंपुर : आईफा 2015 में मंच पर गुनगुनाते हुए कदम रखने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि उन्होंने फिल्मों में पाश्र्व गायन के बारे में फिलहाल कुछ नहीं सोचा है. 28 वर्षीया अभिनेत्री ने भविष्य में एक संगीत समारोह करने की इच्छा जताई. उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने बॉलीवुड में पार्श्व गायन के बारे […]
विज्ञापन
कुआलालंपुर : आईफा 2015 में मंच पर गुनगुनाते हुए कदम रखने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि उन्होंने फिल्मों में पाश्र्व गायन के बारे में फिलहाल कुछ नहीं सोचा है.
28 वर्षीया अभिनेत्री ने भविष्य में एक संगीत समारोह करने की इच्छा जताई. उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने बॉलीवुड में पार्श्व गायन के बारे में अभी कुछ नहीं सोचा है. मैं फिलहाल मंच पर दर्शकों के सामने प्रस्तुति देकर खुश हूं. मैं किसी दिन संगीत समारोह करना चाहूंगी.’’ वह अब पेशेवर गायन करने वाली अभिनेत्रियों की श्रेणी में शामिल हो गयी हैं.
इससे पहले प्रियंका चोपडा, आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर भी गायन में हाथ आजमा चुकी हैं.सोनाक्षी अब ए आर मुरगादास की महिला प्रधान फिल्म ‘अकीरा’ में दिखाई देंगी. इससे पहले उन्होंने मुरगादास के साथ ‘हॉलीडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ में काम किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




