ePaper

VIDEO : यशराज की अगली फिल्‍म में साथ नजर आ सकते हैं रितिक-दीपिका

Updated at : 06 Jun 2015 12:47 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : यशराज की अगली फिल्‍म में साथ नजर आ सकते हैं रितिक-दीपिका

बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण को लेकर खबरें आ रही है कि दोनों विजय कृष्‍णा आचार्य की आगामी फिल्‍म में एक साथ नजर आ सकते हैं. यशराज की इस फिल्‍म में दोनों लीड किरदार में दिखाई देंगे. विजय कृष्‍णा आचार्य ने फिल्‍म ‘धूम 3’ की भी डायरेक्‍ट किया था. इस फिल्‍म को दर्शकों […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण को लेकर खबरें आ रही है कि दोनों विजय कृष्‍णा आचार्य की आगामी फिल्‍म में एक साथ नजर आ सकते हैं. यशराज की इस फिल्‍म में दोनों लीड किरदार में दिखाई देंगे.

विजय कृष्‍णा आचार्य ने फिल्‍म ‘धूम 3’ की भी डायरेक्‍ट किया था. इस फिल्‍म को दर्शकों ने खासा पसंद किया था और यह एक मल्‍टी स्‍टारर फिल्‍म थी. खबरों के अनुसार इस फिल्‍म में रितिक चोर की भूमिका में नजर आ सकते है. फिलहाल इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

रितिक आशुतोष गोवारिकर की आगामी फिल्‍म ‘मोहनजोदाड़ो’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं. वहीं दीपिका की हालिया रिलीज फिल्‍म ‘पीकू’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाइ की है. दीपिका जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ में लीड रोल में दिखाई देंगी.अब देखना दिलचस्‍प होगा कि दर्शक रितिक-दीपिका को ऑनस्‍क्रीन रोमांस करते देख पाते है या नहीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola