ePaper

''हमारी अधूरी कहानी'' फिल्म को अपनी नई शुरुआत मानते हैं इमरान हाशमी

Updated at : 06 Jun 2015 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
''हमारी अधूरी कहानी'' फिल्म को अपनी नई शुरुआत मानते हैं इमरान हाशमी

नयी दिल्ली : अपने 12 साल के लंबे कॅरियर में हॉरर, रोमांच और एक्शन फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता इमरान हाशमी अब ‘हमारी अधूरी कहानी’ फिल्म को नई पारी के रुप में देख रहे हैं. यह पूरी तरह से एक रोमांटिक फिल्म है. फिल्‍म में इमरान के अलावा विद्या बालन और राजकुमार राव मुख्‍य […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अपने 12 साल के लंबे कॅरियर में हॉरर, रोमांच और एक्शन फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता इमरान हाशमी अब ‘हमारी अधूरी कहानी’ फिल्म को नई पारी के रुप में देख रहे हैं. यह पूरी तरह से एक रोमांटिक फिल्म है. फिल्‍म में इमरान के अलावा विद्या बालन और राजकुमार राव मुख्‍य भूमिका में हैं.

36 वर्षीय अभिनेता ने बताया कि आने वाली फिल्म में अभिनय करने का निर्णय पर्दे पर बनी उनकी धूर्त व्यक्ति या एक सीरियल किसर की छवि को बनाये रखने नहीं बल्कि एक अभिनेता के रुप में अपनी सीमा का विस्तार करने का प्रयास है.

इमरान का यह भी मानना है कि वह समय के साथ जिम्मेदार और अनुशासित हो गये हैं और वह इसे अपनी फिल्मों की पंसद में इसे प्रतिबिंबित करना चाहते हैं. इमरान ने बताया,’ मैं जिस तरह की भूमिका करता रहा हूं उससे इसमें ज्यादा अंतर नहीं है. एक अभिनेता के रुप में मेरी चिंता और प्राथमिकता से इसका ज्यादा संबंध है. मैं खुद को कुछ अलग करते हुये देखना चाहता हूं. जब आप अपने जीवन में एक मुकाम पर पहुंचते हैं, तब आप चाहते हैं कि सिनेमा में यह दिखाई दे.’

उन्होंने बताया कि इस दिशा में ऐसा करने के लिए यह सबसे अच्छा तरीका था. मुझे लगता है कि यह मेरे पुनर्जन्म जैसा है. ‘हमारी अधूरी कहानी’ फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है और विशेष फिल्मस एवं फॉक्स स्टार स्टूडियो के बैनर तले इसका निर्माण महेश भट्ट ने किया है. 12 जून को यह फिल्म सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola