ब्रीच कैंडी अस्पताल से धर्मेंद्र को मिली छुट्टी, बाद में हो सकती है सर्जरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 May 2015 7:50 PM
मुंबई : कमजोरी और कंधे में दर्द की शिकायत के कारण अस्पताल में भर्ती कराए गए वरिष्ठ अभिनेता धर्मेंद्र को आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई लेकिन उनकी बाद में सर्जरी हो सकती है. धर्मेंद्र को 27 मई को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजय देसाई ने […]
मुंबई : कमजोरी और कंधे में दर्द की शिकायत के कारण अस्पताल में भर्ती कराए गए वरिष्ठ अभिनेता धर्मेंद्र को आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई लेकिन उनकी बाद में सर्जरी हो सकती है. धर्मेंद्र को 27 मई को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
उन्होंने ट्वीट में लिखा था, ‘‘धर्मेंद्रजी के बारे में ताजा सूचना। उनके रक्त की जांच :ब्लड काउंट: के लिए उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया क्योंकि वह सारा वक्त थकान महसूस करते थे और उनके कंधे में भी दर्द है.’’ हेमा ने कहा कि वर्तमान में धमेर्ंद्रजी को निरीक्षण में रखा गया है. वह उनके प्रशसंकों से अनुरोध करती हैं कि उनके जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना करें.
हेमा ने कहा, ‘‘ उनके खून में हीमोग्लोबीन का स्तर थोडा कम है इसलिए वह रक्त की कमी से पीडित हैं. अभी उन्हें निरीक्षण में रखा गया है बाद में हो सकता है उनके कंधे की सर्जरी हो. दुआ करें कि वह जल्दी ठीक हों. ’’ धर्मेंद्र को भारतीय फिल्मों के ‘ही-मैन’ के तौर पर जाना जाता है. वर्ष 2012 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










