''रंगून'' में नजर आयेगी सैफ-कंगना-शाहिद की तिकड़ी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 May 2015 11:09 AM
बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत को लेकर खबरें आ रही हैं कि वे जल्द ही विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म ‘रंगून’ में लीड रोल निभायेंगी. फिल्म में उनके अलावा शाहिद कपूर और सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में होंगे. यह फिल्म लव ट्राईगंल पर आधारित फिल्म होगी. इसे विशाल का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जा […]
बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत को लेकर खबरें आ रही हैं कि वे जल्द ही विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म ‘रंगून’ में लीड रोल निभायेंगी. फिल्म में उनके अलावा शाहिद कपूर और सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में होंगे. यह फिल्म लव ट्राईगंल पर आधारित फिल्म होगी. इसे विशाल का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जा रहा है.
इस फिल्म को लेकर विशाल खासा उत्साहित हैं. उनका कहना है कि यह उनकी सबसे महंगी फिल्मों में से होगी. शाहिद और विशाल इससे पहले फिल्म ‘हैदर’ में काम कर चुके हैं. ‘हैदर’ ने दर्शकों ने खूब तारीफें बटोरी थी और फिल्म ने कई अवार्ड भी अपने नाम कर लिये थे. फिल्म में शाहिद की एक्टिंग की खूब सराहना हुई थी.
वहीं कंगना ने फिल्म ‘क्वीन’ से दर्शकों के बीच एक खास जगह बना ली है. उन्हें हाल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. कंगना की हालिया रिलीज फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदारक कमाई की है. फिल्म में कंगना डबल रोल में हैं. इस फिल्म के लिए भी कंगना ने खूब तारीफें बटोरी हैं.
वहीं विशाल का कहना है कि इस फिल्म के कंगना ही उनकी पहली पसंद थी. कंगना एक शानदार अभिनेत्री हैं. उनके साथ काम करना दिलचस्प होगा. अब देखना होगा कि ‘रंगून’ की ये तिकड़ी दर्शकों को कितना पसंद आती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










