सलमान ने शाहरुख और आमिर का कहा, शुक्रिया

मुंबई: कई सालों की अदावत के बाद बॉलीवुड की खान तिकडी नजदीक आती नजर आ रही है. सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की पहली झलक को साझा करने के लिए आज सलमान ने शाहरुख खान और आमिर खान का शुक्रिया अदा किया. सलमान (49) ने ट्विटर के जरिए बताया कि शाहरुख और […]
मुंबई: कई सालों की अदावत के बाद बॉलीवुड की खान तिकडी नजदीक आती नजर आ रही है. सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की पहली झलक को साझा करने के लिए आज सलमान ने शाहरुख खान और आमिर खान का शुक्रिया अदा किया.
सलमान (49) ने ट्विटर के जरिए बताया कि शाहरुख और आमिर की इस अपनाइयत ने उनके दिल को छू लिया है.सलमान ने ट्वीट किया, ‘‘बजरंगी भाईजान की पहली झलक के लिए शाहरुख और आमिर धन्यवाद. भावविभोर और बहुत खुश हूं.ईश्वर उन्हें और उनके प्रशंसकों को खुशियां दें.’’
शाहरुख के प्रशंसक तब अचंभित रह गए जब उन्होंने कबीर खान के निर्देशन में बन रही ‘बजरंगी भाईजान’ में सलमान के लुक की पहली झलक को ट्विटर पर अपने एक करोड 32 लाख प्रशंसकों के साथ साझा किया.यह इस बात का संकेत हो सकता है कि दोनो असल जिंदगी में एक बार फिर ‘करन अजरुन’ बनने के लिए एक साथ हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










