ePaper

''हेरा-फेरी 3'' जॉन अब्राहम संग रोमांस करेंगी नेहा शर्मा

Updated at : 22 May 2015 3:26 PM (IST)
विज्ञापन
''हेरा-फेरी 3'' जॉन अब्राहम संग रोमांस करेंगी नेहा शर्मा

नेहा शर्मा ने आखिरकार सभी अफवाहों को दरकिनार कर दिया है. हालांकि पिछले कुछ दिनों से यह खबर ज़ोरों पर थी की वह कौन खुशनसीब नायिका होगी जो स्क्रीन पर जॉन अब्राहम संग रोमांस करेगी. मज़े की बात है की कॉमेडी फ़िल्म हेरा फेरी के तीसरे भाग की तैयारियों में जुटे जॉन की इन नायिकाओं […]

विज्ञापन

नेहा शर्मा ने आखिरकार सभी अफवाहों को दरकिनार कर दिया है. हालांकि पिछले कुछ दिनों से यह खबर ज़ोरों पर थी की वह कौन खुशनसीब नायिका होगी जो स्क्रीन पर जॉन अब्राहम संग रोमांस करेगी. मज़े की बात है की कॉमेडी फ़िल्म हेरा फेरी के तीसरे भाग की तैयारियों में जुटे जॉन की इन नायिकाओं में नरगिस फाखरी तथा ईशा गुप्ता का नाम ज़ोरों शोरों पर छाया हुआ था.

लेकिन आखिरकार इन सभी नामों को एक तरफ करते हुए जॉन अब्राहम की नायिका की खोज पूरी हो चुकी है और वह नाम है नेहा शर्मा का. कॉमेडी फिल्मों के लिए नेहा कोई नया नाम नहीं है. अपनी पिछली तीन फिल्मों में नेहा अपने दर्शकों को अपनी कॉमेडी का रंग दिखा चुकी हैं. फ़िलहाल अब वह अपना कॉमिक टैलेंट हेरा फेरी के इस तीसरे भाग में दिखाएंगी.

इस खबर पर जब नेहा से बात की गयी तो उन्होंने इस पर अपनी मुहर लगाते हुए कहा, "हेरा फेरी मेरी अब तक की तमाम पसंदीदा फिल्मों में से बेहद पसंदीदा फ़िल्म है. यही वजह है की हेरा फेरी के इस भाग के लिए मैं बहुत उत्साहित हूँ. उस पर जॉन जैसे सुपर टैलेंटेड एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है क्योंकि मैं हमेशा से उनके काम की प्रशंसक रही हूँ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola