ePaper

''जिया खान'' मर्डर केस : आदित्य पंचोली के आवास पर CBI का छापा...

Updated at : 14 May 2015 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
''जिया खान'' मर्डर केस : आदित्य पंचोली के आवास पर CBI का छापा...

मुंबई : सीबीआइ ने अभिनेत्री जिया खान की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत के सिलसिले में बुधवार को फिल्म अभिनेता आदित्य पंचोली और उनके पुत्र सूरज पंचोली के आवासीय परिसरों की तलाशी ली. जिया 3 जून, 2013 को अपने घर में फंदे से झूलती मिली थी. जांच एजेंसी के दो दलों ने यहां पंचोली और […]

विज्ञापन

मुंबई : सीबीआइ ने अभिनेत्री जिया खान की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत के सिलसिले में बुधवार को फिल्म अभिनेता आदित्य पंचोली और उनके पुत्र सूरज पंचोली के आवासीय परिसरों की तलाशी ली. जिया 3 जून, 2013 को अपने घर में फंदे से झूलती मिली थी.

जांच एजेंसी के दो दलों ने यहां पंचोली और उनके पुत्र के आवास की तलाशी ली. सीबीआइ सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए इस संबंध में कोई और सूचना साझा करने से इनकार कर दिया. जिया की मौत के बाद उसके परिजन ने आरोप लगाया था कि यह खुदकुशी नहीं है.

बंबई हाइकोर्ट के आदेश के बाद पिछले सप्ताह मामले की जांच का जिम्मा सीबीआइ को सौंपा गया था. अदालत ने जिया की मां राबिया की अरजी पर एजेंसी को यह पता लगाने को कहा था कि यह आत्महत्या है या हत्या.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola