सलमान खान के घर पहुंचे आमिर खान, वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को ‘हिट एंड रन’ मामले में पांच साल की सजा सुनाई गई है. ऐसे में आमिर खान सलमान से मिलने उनके घर पहुंचे हैं. कल शाहरुख भी सलमान के घर पहुंचे थे. यूं तो तीनों खान एकदूसरे से दूरी बनाये रखते हैं लेकिन सलमान के दुख में दोनों खान उनके साथ […]
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को ‘हिट एंड रन’ मामले में पांच साल की सजा सुनाई गई है. ऐसे में आमिर खान सलमान से मिलने उनके घर पहुंचे हैं. कल शाहरुख भी सलमान के घर पहुंचे थे. यूं तो तीनों खान एकदूसरे से दूरी बनाये रखते हैं लेकिन सलमान के दुख में दोनों खान उनके साथ है.
बॉलीवुड में इन तीनों खान का सिक्का खूब चलता है. इनकी फिल्में इनके नाम से चलती है. आपको बता दें कि शाहरुख-आमिर के अलावा अभिनेता सुनील शेट्टी और पुनीत इस्सार भी उनके घर पहुंचे हैं. इससे पहले प्रिटी जिंटा, सोनाक्षी सिन्हा और संगीता बिजलानी भी सलमान के घर गई थी.
Mumbai: Aamir Khan reaches Salman Khan's residence #SalmanVerdict pic.twitter.com/69LuKFGLI2
— ANI (@ANI) May 7, 2015
अब सबकी निगाह 8 मई को होनेवाले फैसले पर टिकी है. हाई कोर्ट में सलमान को बेल दिलाने के लिए सलमान के वकील को कड़ी मेहनत करनी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




