ePaper

पोस्‍टर रिलीज : विद्या-इमरान की ''हमारी अधूरी कहानी''

Updated at : 04 May 2015 3:24 PM (IST)
विज्ञापन
पोस्‍टर रिलीज : विद्या-इमरान की ''हमारी अधूरी कहानी''

मोहित सूरी की आगामी फिल्‍म ‘हमारी अधूरी कहानी’ का पोस्‍टर रिलीज हो गया है. फिल्‍म में विद्या बालन, इमरान हाशमी और राजकुमार राव मुख्‍य भूमिका में हैं. इस पहले पोस्‍टर में विद्या की आंखों से आंसू बह रहे हैं और इमरान उन्‍हें सहारा देते नजर आ रहे हैं. फिल्‍म एक लव स्‍टोरी पर बेस्‍ड है, […]

विज्ञापन

मोहित सूरी की आगामी फिल्‍म ‘हमारी अधूरी कहानी’ का पोस्‍टर रिलीज हो गया है. फिल्‍म में विद्या बालन, इमरान हाशमी और राजकुमार राव मुख्‍य भूमिका में हैं. इस पहले पोस्‍टर में विद्या की आंखों से आंसू बह रहे हैं और इमरान उन्‍हें सहारा देते नजर आ रहे हैं.

फिल्‍म एक लव स्‍टोरी पर बेस्‍ड है, जिसकी पटकथा महेश भट्ट ने लिखी है. वहीं राजकुमार फिल्‍म में विद्या के पति के किरदार में नजर आयेंगे. इमरान और विद्या भी इससे पहले कई फिल्‍मों में नजर आ चुके हैं.

वहीं दर्शक दोनों को एक साथ पर्दे पर देखने के लिए खासा उत्‍साहित हैं. मोहित ‘आशिकी 2’ और ‘एक विलेन’ जैसी सुपरहिट फिल्‍में बना चुके हैं. उनकी दोनों ही फिल्‍मों को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था. अब दर्शक उनकी आगामी फिल्‍म ‘हमारी अधूरी कहानी’ से उम्‍मीद लगाये बैठे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola