अनिल कपूर सबसे स्टाइलिश सेलिब्रिटी हैं :अर्जुन कपूर

गुडगांव : बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपने चाचा अनिल कपूर को हिंदी सिनेमा जगत का सबसे स्टाइलिश सेलिब्रिटी मानते हैं क्योंकि ‘दिल धडकने दो के अभिनेता ने स्वयं को बहुत समय से चुस्त दुरुस्त रखा है. अर्जुन ने एचटी दिल्ली के मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड्स 2015 के इतर बताया, ‘ मैं अनिल कपूर को बॉलीवुड का […]
गुडगांव : बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपने चाचा अनिल कपूर को हिंदी सिनेमा जगत का सबसे स्टाइलिश सेलिब्रिटी मानते हैं क्योंकि ‘दिल धडकने दो के अभिनेता ने स्वयं को बहुत समय से चुस्त दुरुस्त रखा है.
अर्जुन ने एचटी दिल्ली के मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड्स 2015 के इतर बताया, ‘ मैं अनिल कपूर को बॉलीवुड का सबसे स्टाइलिश सेलिब्रिटी मानता हूं क्योंकि वे समय केे साथ और जवान होते जा रहे हैं और समय के साथ वे और ज्यादा स्टाइलिश हो गए हैं.
वहीं इस मौके पर अर्जुन को भी उनके स्टाइल को सम्मानित किया गया. अर्जुन हाल ही में फिल्म ‘तेवर’ में नजर आये थे. फिल्म में उनके अलावा सोनाक्षी सिन्हा भी मुख्य भूमिका में थी. अनिल कपूर जल्द ही जोया अख्तर की आगामी फिल्म ‘दिल धड़कन दो’ में नजर आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










