भारतीय बाल फिल्म सोसाइटी के अध्यक्ष बने ''शक्तिमान'' मुकेश खन्ना

नयी दिल्ली : जानेमाने अभिनेता मुकेश खन्ना को भारतीय बाल फिल्म सोसाइटी (सीएफएसआई) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. लोकप्रिय सुपरहीरो टीवी सीरीज ‘शक्तिमान’ में मुख्य भूमिका निभाकर 56 साल के खन्ना ने बच्चों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी. खन्ना ने अभिनेता-निर्देशक अमोल गुप्ते की जगह ली है. गुप्ते ने जून […]
नयी दिल्ली : जानेमाने अभिनेता मुकेश खन्ना को भारतीय बाल फिल्म सोसाइटी (सीएफएसआई) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. लोकप्रिय सुपरहीरो टीवी सीरीज ‘शक्तिमान’ में मुख्य भूमिका निभाकर 56 साल के खन्ना ने बच्चों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी.
खन्ना ने अभिनेता-निर्देशक अमोल गुप्ते की जगह ली है. गुप्ते ने जून 2014 में सोसाइटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. सोसाइटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रवण कुमार ने बताया,’ मुकेश खन्ना को सीएफएसआई का अध्यक्ष बनाया गया है. कई लोगों के नाम पर विचार हुआ पर आखिरकार उन्हें जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया गया.’
कुमार ने कहा, ‘ एक प्रसिद्ध बाल कार्यक्रम ‘शक्तिमान’ में काम करने से उनकी साख काफी अच्छी है. बच्चों ने इस कार्यक्रम को काफी पसंद किया था.’ खन्ना ने बी आर चोपडा के ‘महाभारत’ से छोटे पर्दे पर अपने करियर की शुरुआत की थी. इस धारावाहिक में उन्होंने भीष्म पितामह की भूमिका निभाई थी.
करीब 10 भाषाओं में 250 फिल्में बनाकर सीएफएसआई दक्षिण एशिया में बच्चों की फिल्में बनाने वाली प्रमुख निर्माता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




