‘‘बजरंगी भाईजान’’ की शूटिंग के लिए कश्मीर पहुंचे सलमान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Apr 2015 9:15 PM

विज्ञापन

श्रीनगर : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी नई फिल्म ‘‘बजरंगी भाईजान’’ की शूटिंग के लिए आज कश्मीर घाटी पहुंचे. फिल्म में उनके साथ करीना कपूर भी हैं. फिल्म यूनिट के सूत्रों ने बताया कि अभिनेता अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए आज घाटी पहुंचे। घाटी में बारिश के कारण हुई तबाही की वजह से शूटिंग […]

विज्ञापन

श्रीनगर : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी नई फिल्म ‘‘बजरंगी भाईजान’’ की शूटिंग के लिए आज कश्मीर घाटी पहुंचे. फिल्म में उनके साथ करीना कपूर भी हैं. फिल्म यूनिट के सूत्रों ने बताया कि अभिनेता अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए आज घाटी पहुंचे। घाटी में बारिश के कारण हुई तबाही की वजह से शूटिंग में देरी हो गयी है.

उन्होंने बताया कि कबीर खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग घाटी में पहलगाम और गुलमर्ग सहित कई लोकेशनों पर होगी. निर्देशक घाटी में कुछ एक्शन सीन, एक लडाई का सिक्वेंस और एक गाना शूट करना चाहते हैं. संभवत: पूरी टीम एक महीने यहां रुकेगी.

उन्होंने बताया कि सलमान इस दौरान घाटी की सुन्दरता देखना चाहते हैं और लोगों को जानना चाहते हैं. कबीर खान पिछले वर्ष सितंबर में बाढ से पहले भी घाटी में लोकेशन देखने आए थे और इस वर्ष की शुरुआत में भी आए थे. सूत्रों ने बताया, ‘‘कबीर अप्रैल के पहले सप्ताह में शूटिंग शुरु करना चाहते थे, लेकिन घाटी में बारिश के कारण इसमें देरी हो गयी.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola