Facebook पर अमिताभ बच्चन के 2 करोड़ फॉलोअर्स
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Mar 2015 1:56 PM (IST)
विज्ञापन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के चाहने वाले लोगों की संख्या दिनोदिन बढ़ती जा रही है. इसका सीधा प्रमाण है सोशल साइट्स पर तेजी से बढ़ती उनकी फॉलोवरों की संख्या. फेसबुक पर फालोअर्स की संख्या अब दो करोड को पार कर गई है. अमिताभ (72वर्ष) सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहते हैं और नियमित रूप […]
विज्ञापन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के चाहने वाले लोगों की संख्या दिनोदिन बढ़ती जा रही है. इसका सीधा प्रमाण है सोशल साइट्स पर तेजी से बढ़ती उनकी फॉलोवरों की संख्या.
फेसबुक पर फालोअर्स की संख्या अब दो करोड को पार कर गई है. अमिताभ (72वर्ष) सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहते हैं और नियमित रूप से अपने प्रशंसकों से ट्विटर ,फेसबुक और ब्लॉग से जुड़े रहते हैं.
बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा ‘हां, अब फेसबुक पर दो करोड़ लोग जुडे हैं और यह कभी भी संभव नहीं हो पाता यदि आपका स्नेह मुझे नहीं मिलता. आप सभी का धन्यवाद. अब मेरे पास एक और कीर्तिमान है.’
ट्विटर पर अमिताभ के फालोअर्स की संख्या एक करोड 37 लाख के आसपास है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




